हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा।

हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा।

‘ये तिरंगा शहीदों का जलियाँवाला बाग़ है
ये तिरंगा क्रांति वाली पुण्य पावन आग है
क्रांतिकारी चंद्रशेखर का ये स्वाभिमान है’

माननिय‌ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आजादी के 75वें वर्ष को खास बनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की घोषणा की गयी। इस अभियान के पीछे का विचार देश के नागरिकों लोगों के दिलों में देशप्रेम की भावना को जगाना एवं हमें मिली आजादी की महत्ता का एहसास कराना है। जनमानस को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ इस महत्वपूर्ण अवसर को चिह्नित करने के लिए देश के 20 करोड़ से अधिक घरों में तिरंगे फहराना है।

2 अगस्त को हमारे राष्ट्रिय ध्वज ‘तिरंगा’ के अभिकल्पक पिंगली वेंकैय्या जी की जयंती है, उनके सम्मान केंद्र सरकार ने 2 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लांच करेगी। इस ऐतिहासिक अभियान को सफल बनाने के लिए तिरंगा वितरण का कार्य 2 अगस्त से शुरु हो जायेगा।

आजादी का अमृत महोत्सव को चिह्नित करने के लिए चल रहे इस अभियान के शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने के लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा वेबसाइट www.harghartiranga.com बनाई गयी है। जिसका लक्ष्‍य है युवाओं को झंडे के साथ एक सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही सोशल मिडिया पर अपने फोटो को डालते समय #harghartiranga हैश टैग का प्रयोग करना होगा।

इस महाअभियान का हम सभी हिस्सा बनें,आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत पर्व मनाएं, इस 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराएं। हमें पूरे देश में ये तिरंगा फहरा कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प लेना है।