स्टेज पर दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, दूल्हा हुआ शर्म से पानी पानी- देखें वीडियो

स्टेज पर दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, दूल्हा हुआ शर्म से पानी पानी- देखें वीडियो

शादी का सीजन चल रहा है और ऐसे में सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो देखने को तो मिल ही जाएंगे। जिस तरह से शादी का रूप बदलता जा रहा है, वैसे ही आपको सोशल मीडिया पर भी अनेकों प्रकार के दूल्हा दुल्हन से जुड़े हुए वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। इन दिनों भी शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप दुल्हन को मेहमानों रिश्तेदारों के सामने दूल्हे के साथ ऐसी हरकत करते देखेंगे जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। इस वीडियो को लोग देखते ही रह जा रहे हैं।

स्टेज पर दुल्हन ने किया दूल्हे को प्रपोज

आजकल जिस तरह से लड़के लड़कियों को प्रपोज करते हैं। वैसा ही इस वीडियो में भी आपको देखने को मिलेगा लेकिन इस शादी में तो माजरा दूसरा ही है। दरअसल आप देखेंगे कि अंगूठी पहनाने की रस्म होने जा रही है। सभी की निगाहें दूल्हा-दुल्हन पर टिकी है। तभी दुल्हन दूल्हे के साथ कुछ ऐसा करती है कि दूल्हा शरमा जाता है। वीडियो में आप देखेंगे दुल्हन अपने हाथ में अंगूठी लेती है और दूल्हे की तरफ मुड़कर घुटने के बल बैठकर दूल्हे को प्रपोज करती है। यह देखकर दूल्हा शर्माते हुए मुस्कुराता है। वह भी दुल्हन के साथ घूटनों पर बैठ जाता है। इसके बाद दुल्हन उसे अंगूठी पहना देती है। वहां मौजूद लोग यह देख कर खुश होने के साथ ही तालियां बजाने लगते हैं।

प्यार भरे इस वीडियो को जरूर देखें 

सोशल मीडिया पर इस प्यार भरे वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग दूल्हा दुल्हन के बीच के प्यार को देख कर खुशी जताते हुए, आशीर्वाद भी दे रहे हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर @shrads नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे 60 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा है, “खूबसूरत प्यार भरा वीडियो देख कर दिल खुश हो गया” तो दूसरे यूजर ने लिखा, “लड़की ने तो सबको खुश कर दिया”।

 

इसे भी पड़ें 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *