सांप ने दो मंजिला मकान से लगाई 8 फ़ीट लम्बी छलांग, वीडियो देखकर हैरान हुए लोग
![सांप ने दो मंजिला मकान से लगाई 8 फ़ीट लम्बी छलांग, वीडियो देखकर हैरान हुए लोग](https://newsdevta.com/wp-content/uploads/2023/02/NewsDewta-2023-02-04T203922.756.jpg)
आज के दौर में इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहाँ आए दिन कुछ अनोखी चीजें जानने को मिलता रहता है | हर दिन लोग अजीबोगरीब पोस्ट डालते नजर आते हैं | कभी डांस की वीडियो तो कभी किसी गाने की वीडियो और कभी-कभी तो अचंभित करने वाली सांप वीडियो भी मिल जाती है | और तो और कुछ ऐसी वीडियो भी अपलोड होती हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएं | ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाने के साथ – साथ चौक जाएंगे |
घर की छत से लगाई लंबी छलांग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर की एक छत के किनारे एक लंबा सांप बैठा हुआ है | वहीं दूसरी ओर श छत के सामने सड़क जाती हुई दिख रही है | वैसे तो सांप ऐसा जानवर है जिसको आपने सिर्फ रेंगते हुए ही देखा होगा लेकिन इस वीडियो में आपको कुछ अलग देखने को मिलेगा | वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक घर की छत पर सांप चलता हुआ नजर आ रहा है तभी से दिख रही सड़क के उस पार अचानक से लंबी छलांग लगा देता है | इस वीडियो को देख लोग काफी ज्यादा डर जाते हैं | ऐसी लंबी छलांग देख तो एक बड़ा जानवर भी डर जाए |
वीडियो को देखकर लोग हुए भौचक्के
Incredible 🤫 pic.twitter.com/xbHi3w21nU
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) January 31, 2023
इस वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं | कुछ लोग वीडियो देखकर घबराते हुए नजर आ रहे हैं | वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज़ और हजारों के ऊपर लाइक्स मिल चुके हैं | इस वीडियो पर लोग कमेंट बॉक्स में तरह तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं |