उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों से घिरा है भारत का आखिरी गांव, स्वर्ग से कम नहीं है यहां का नजारा, जरूर घूमने जाये – देखें तस्वीरें

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों से घिरा है भारत का आखिरी गांव, स्वर्ग से कम नहीं है यहां का नजारा, जरूर घूमने जाये – देखें तस्वीरें

क्या आपने कभी दुनिया या हमारे भारत देश के आखिरी गांव या शहर के बारे में सुना है ? अगर नहीं सुना है तो आज हम हमारे भारत देश के आखिरी गांव के बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे | हमारा भारत देश बहुत सारे खूबसूरत जगहों से घिरा हुआ है | ऐसी बहुत सी जगह हैं जिन्हें दिन के बारे में बहुत कम लोग को ही पता है | इन्हीं खूबसूरत जगहों में एक ऐसा गांव है जिसकी खूबसूरती का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं | जी हां हम बात कर रहे हैं भारत के आखिरी गांव की जोकि उत्तराखंड में है |

कहां है भारत का आखिरी गांव ?

भारत का आखिरी गांव उत्तराखंड के चमोली जिले से बद्रीनाथ से भी तीन किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है | इस गांव का नाम “माणा” है | यह गांव समुद्र तल से 19000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है | और हैरानी की एक बात यह भी है कि यह गांव चीन की सीमा से सटा हुआ है | जब भी पर्यटक उत्तराखंड घूमने आते हैं तो माणा गांव जरूर घूमते हैं | इस गांव में करीबन 60 घर बसे हुए हैं | यहां ज्यादातर लोग रंडपा जाति के हैं |
इस गांव में एक दुकान भी है जिस पर बड़े बड़े अक्षरों में लिखा है “भारत का आखरी गांव” ! यह गांव अपने रोचक इतिहास के कारण ज्यादा मशहूर है |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Choudhury (@rohit.choudhury)

क्या है माणा गांव का इतिहास ?

इस गांव में एक “भीम पुल” है जो महाभारत काल से ही बना हुआ है | कहा जाता है कि पांडव इसी रास्ते से स्वर्ग की ओर गए थे | जहां सरस्वती नदी विलुप्त हो चुकी हैं ,आज भी इस गांव में एक झरना है जहां पर इनके साक्षात दर्शन मिल जाते हैं | झरने का पानी अलकनंदा नदी में जाकर मिलता है | दूसरा कारण यह भी है कि यहां सरस्वती और अलकनंदा नदी का संगम देखने को मिलता है |

इस गांव में व्यास गुफा भी मौजूद है ,जहां पर महाभारत को व्यास जी ने मौखिक रूप से बोला था और गणेश जी ने इसे लिखा था | इस गांव की एक और चीज काफी ज्यादा रोचक है वह है यहां की जड़ी बूटियां | कहा जाता है कि इस गांव में जो भी आता है उसकी गरीबी दूर हो जाती हैं | इस गांव में पाई जाने वाली जड़ी बूटियां कई बीमारियों में इस्तेमाल की जाती है जिससे वह रोग जड़ से मिट जाता है |

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *